जरुरी जानकारी | एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का चौथी तिमाही में लाभ मामूली बढ़त के साथ 814 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीवन बीमा क्षेत्र की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ मामूली रूप से बढ़कर 813.5 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल जीवन बीमा क्षेत्र की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ मामूली रूप से बढ़कर 813.5 करोड़ रुपये हो गया।

बीमाकर्ता ने एक साल पहले की समान तिमाही में 811 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

एसबीआई लाइफ ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च 2025 में उसकी कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 37,567 करोड़ रुपये से घटकर 24,169 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय एक साल पहले के 25,116 करोड़ रुपये से घटकर वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 23,861 करोड़ रुपये रह गयी।

समूचे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,413 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है। हालांकि आलोच्य अवधि में इसकी कुल आय 1,32,631 करोड़ रुपये से घटकर 1,17,118 करोड़ रुपये रह गई।

एसबीआई लाइफ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमित झिंगरन ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 हर मोर्चे पर एक असाधारण साल रहा है। इस दौरान नियामकीय बदलावों, ग्राहकों की बदलती जरूरतों और डिजिटल उन्नयन के मोर्चे पर हमने पूरी शिद्दत और भरोसे के साथ सामना किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी