जरुरी जानकारी | एसबीआई ने कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर 0.05 प्रतिशत बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की।

मुंबई, 14 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की।

बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एक साल की एमसीएलआर को शुक्रवार से 0.05 प्रतिशत बढ़ाकर नौ प्रतिशत कर दिया गया है। एक साल की एमसीएलआर दर से ही व्यक्तिगत, वाहन और आवास जैसे कर्ज की दर तय होती है।

बैंक ने हाल ही में दो बार एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है।

बैंक के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि बैंक का 42 प्रतिशत ऋण खंड एमसीएलआर से जुड़ा है, जबकि शेष बाहरी बेंचमार्क पर आधारित है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि बैंकिंग प्रणाली में जमा दरें अपने उच्चस्तर पर हैं।

एसबीआई ने तीन और छह महीने की एमसीएलआर में भी बढ़ोतरी की है। एक दिन, एक महीने, दो साल और तीन साल की अवधि की एमसीएलआर को कायम रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\