एसबीआई ने ऋण पर ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत कटौती की, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष जमा योजना की शुरुआत

एसबीआई ने बयान में कहा कि ब्याज दरों में गिरावट के मौजूदा दौर में वरिष्ठ नागरिकों

जमात

नयी दिल्ली, सात मई भारतीय स्टेट बैक (एसबीआई) ने ऋण की अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) को 0.15 प्रतिशत घटा दिया है। इसके अलावा देश के इस सबसे बड़े बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जमा योजना की भी शुरुआत की है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज मिलेगा।

एसबीआई ने बयान में कहा कि ब्याज दरों में गिरावट के मौजूदा दौर में वरिष्ठ नागरिकों

के हितों को ध्यान में रखते हुये बैंक ने उनके लिए नया उत्पाद ‘एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट’ पेश किया है। बैंक ने यह योजना खुदरा मियादी जमा खंड शुरू की है।

इस नई जमा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल और उससे अधिक की अवधि की खुदरा मियादी जमा पर 0.30 प्रतिशत अतिरिक्त प्रीमियम दिया जाएगा। योजना 30 सितंबर तक लागू रहेगी।

हालांकि, एसबीआई ने खुदरा मियादी ‘तीन साल तक की’ जमा पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ने कहा है कि प्रणाली और उसके पास पर्याप्त तरलता की वजह से उसने यह कदम उठाया है। यह कटौती 12 मई से लागू होगी।

ऋण दरों में संशोधन पर बैंक ने कहा कि उसने कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 7.40 प्रतिशत से घटाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया है। यह कटौती 10 मई से प्रभावी होगी।

बैंक ने कहा कि इससे एमसीएलआर से जुड़े 30 साल के 25 लाख रुपये के आवास ऋण पर मासिक किस्त (ईएमआई) में करीब 255 रुपये की कमी आएगी। बैंक द्वारा यह एमसीएलआर में लगातार 12वीं बार कटौती की गई है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान