खेल की खबरें | सौराष्ट्र की विदर्भ पर 79 रन की बड़ी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज अवि बारोट और प्रेरक मांकड़ के अर्धशतकों तथा चेतन सकारिया के पांच विकेट की मदद से सौराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में बुधवार को यहां विदर्भ को 79 रन से करारी शिकस्त दी।

इंदौर, 13 जनवरी सलामी बल्लेबाज अवि बारोट और प्रेरक मांकड़ के अर्धशतकों तथा चेतन सकारिया के पांच विकेट की मदद से सौराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में बुधवार को यहां विदर्भ को 79 रन से करारी शिकस्त दी।

सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारोट (44 गेंदों पर 93 रन) और मांकड़ (26 गेंदों पर 59 रन) की शानदार पारियों से सात विकेट पर 233 रन बनाये।

इसके बाद चेतन सकारिया (11 रन देकर पांच विकेट) और मांकड़ (48 रन देकर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने विदर्भ 17.2 ओवर में 154 रन पर आउट हो गयी। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सर्वाधिक 43 रन बनाये।

बारोट शतक से चूक गये। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और चार छक्के लगाये जबकि मांकड़ की पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल हैं।

ग्रुप डी के एक अन्य मैच में गोवा ने सेना को पांच विकेट से हराया। सेना ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 160 रन बनाये। उसकी तरफ से रवि चौहान ने 62 और राहुल सिंह ने 37 रन बनाये।

गोवा ने आदित्य कौशिक (78) और अमित वर्मा (42) की पारियों से 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी