जरुरी जानकारी | सौरभ गर्ग यूआईडीएआई के सीईओ नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ नौकरशाह सौरभ गर्ग को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। केंद्र द्वारा बृहस्पतिवार को अधिकारियों के विभागों के फेरबदल के तहत यह नियुक्ति हुई है।

नयी दिल्ली, 25 मार्च वरिष्ठ नौकरशाह सौरभ गर्ग को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। केंद्र द्वारा बृहस्पतिवार को अधिकारियों के विभागों के फेरबदल के तहत यह नियुक्ति हुई है।

गर्ग 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल अपने राज्य कैडर ओड़िशा में कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने यूआईडीएआई के सीईओ के रूप में गर्ग की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। उनका रैंग और वेतनमान अतिरिक्त सचिव के स्तर का होगा।

महाराष्ट्र कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कुमार को भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार आतीश चंद्र भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक होंगे। उनका रैंक और वेतनमान अतिरिक्त सचिव के समतुल्य होगा।

बिहार कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्र फिलहाल कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव हैं।

विभिन्न मंत्रालयों में फेरबदल के तहत कुल 22 नौकरशाहों की नियुक्ति की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट