खेल की खबरें | सौरभ चौधरी क्वालीफिकेशन में शीर्ष रहकर 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में , अभिषेक चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की पदक उम्मीद निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए तोक्यो ओलंपिक की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष रहकर फाइनल में जगह बना ली ।

तोक्यो, 24 जुलाई भारत की पदक उम्मीद निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए तोक्यो ओलंपिक की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष रहकर फाइनल में जगह बना ली ।

प्रतिस्पर्धा में 36 निशानेबाजों में से आठ ने फाइनल में प्रवेश किया। भारत के अभिषेक वर्मा अच्छे प्रयासों के बावजूद फाइनल में प्रवेश से चूक गए और 17वें स्थान पर रहे । आखिरी सीरिज में दो बार आठ स्कोर करने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा ।

पिछले तीन साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आठ स्वर्ण जीत चुके चौधरी ने जबर्दस्त प्रदर्शन करके छह सीरिज में 586 स्कोर किया । चीन के झांग बोवेन दूसरे और जर्मनी के क्रिस्टियन रीत्ज तीसरे स्थान पर रहे । वर्मा का स्कोर 575 रहा ।

पहली बार ओलंपिक खेल रहे ‘वंडर ब्वॉय’ चौधरी ने चौथी सीरिज में परफेक्ट 100 स्कोर किया । इसके बाद लगातार 98 का स्कोर करके आठ निशानेबाजों में पहला स्थान पाया ।

एशियाई खेलों और युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी ने परफेक्ट 10 स्कोर किया लेकिन पहली सीरिज के दूसरे हिस्से में लय कायम नहीं रख सके । फिर 19वें स्थान से शीर्ष आठ में पहुंचे और परफेक्ट 100 स्कोर किया । बेहद अनुभवी विश्व और ओलंपिक चैम्पियनों के बीच वह बाजी मारने में कामयाब रहे ।

कोरियाई दिग्गज और चार बार के चैम्पियन जिन जिन जोंगोह भी फाइनल में जगह नहीं बना सके ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट