जरुरी जानकारी | सऊदी अरब ने 2060 तक ‘शून्य उत्सर्जन’ की प्रतिबद्धता जताई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब के पहले सऊदी हरित पहल मंच के शुभारंभ के मौके पर बिन सलमान ने यह घोषणा की है।
सऊदी अरब के पहले सऊदी हरित पहल मंच के शुभारंभ के मौके पर बिन सलमान ने यह घोषणा की है।
यह घोषणा सिर्फ सऊदी अरब की अपनी राष्ट्रीय सीमाओं के तहत है। इससे सऊदी अरब का पेट्रोलियम क्षेत्र में आक्रामक निवेश तथा एशिया और अन्य क्षेत्रों में निर्यात प्रभावित नहीं होगा।
सऊदी अरब की यह घोषणा ग्लासगो, स्कॉटलैंड में वैश्विक सीओपी 26 जलवायु सम्मेलन शुरू होने से पहले आई है। यह सम्मेलन 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
इस सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न देश हिस्सा ले रहे हैं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
हाल में सामने आए ‘लीक’ दस्तावेजों से पता चलता है कि कैसे सऊदी अरब और अन्य देश मसलन ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और जापान ग्लोबल वार्मिंग पर संयुक्त राष्ट्र विज्ञान समिति की रिपोर्ट की अनदेखी करने का प्रयास कर रहे हैं। बीबीसी ने सबसे पहले बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी थी।
तेल एवं गैस निर्यात सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था का आधार है। हालांकि, तेल पर निर्भरता कम करने के लिए सऊदी अरब द्वारा विविधता के प्रयास किए गए हैं।
एपी अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)