खेल की खबरें | साव ने बारिश से प्रभावित दलीप ट्रॉफी के पहले दिन जड़ा नाबाद ताबड़तोड़ अर्धशतक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पृथ्वी साव की आक्रामक 61 रनों की पारी की बदौलत पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच के बारिश से प्रभावित शुरुआती दिन पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ बिना किसी नुकसान के 116 रन बना लिये।

चेन्नई, आठ सितंबर पृथ्वी साव की आक्रामक 61 रनों की पारी की बदौलत पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच के बारिश से प्रभावित शुरुआती दिन पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ बिना किसी नुकसान के 116 रन बना लिये।

साव ने पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल (नाबाद 55) के साथ 116 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। बारिश के कारण मैच शुरू होने में काफी विलंब हुआ और पूर्वोत्तर क्षेत्र के कप्तान होकेतो झिमोमी ने टॉस जीत कर पश्चिम क्षेत्र को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

साव ने क्रीज पर उतरने के साथ ही अपने इरादे जाहिर कर दिये। वह गेंद को हवा में मारने में भी संकोच नहीं कर रहे थे। अबतक 66 गेंद की पारी में साव ने चार छक्के और पांच चौके लगाये है। रेक्स राजकुमार के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।

खराब रोशनी के कारण 25 ओवर के बाद दिन के खेल को रोकना पड़ा।

पुडुचेरे में खेले जा रहे दूसरे मैच में पूर्व क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र के खिलाफ मैच के पहले दिन 54 ओवर में तीन विकेट पर 179 रन बना लिये।

बारिश के कारण इस मैच में भी विलंब हुआ। प्रतिभाशाली रियान पराग को पारी का आगाज करने के लिए भेजा गया लेकिन वह नवदीप सैनी की गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हो गये।

दूसरे सलामी बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी ने 137 गेंद की पारी में 68 रन बनाने के साथ अनुस्तूप मजूमदार (47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को सिद्धार्थ कौल ने तोड़ा।

घरामी ने इसके बाद विराट सिंह (नाबाद 43) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। वह हिमांशु राणा की गेंद पर आउट हुए।

स्टंप्स के समय विराट के साथ कप्तान मनोज तिवारी नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\