खेल की खबरें | सात्विक- चिराग ने बैडमिंटन एशिया के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली पुरुष युगल जोड़ी बन गई है।

दुबई, 29 अप्रैल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली पुरुष युगल जोड़ी बन गई है।

इस भारतीय जोड़ी ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में अपनी प्रतिद्वंदी जोड़ी के बीच से हट जाने के कारण आसानी से फाइनल में जगह बनाई।

सात्विक और चिराग पहला गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में जब 13-14 के मामूली अंतर थे पीछे चल रहे थे तब ली यांग और वांग ची-लिन की चीनी ताइपे की जोड़ी ने मैच से हटने का फैसला किया।

रविवार को होने वाले फाइनल में उनका सामना ओंग यू सिन और टियो ई यी की आठवीं वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में जापान की ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-6, 26-24 से हराया।

सात्विक और चिराग ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की अनुभवी जोड़ी को 21-11 21-12 से हराकर इतिहास रचा था। यह प्रतियोगिता के 52 साल के इतिहास में पहला अवसर है जबकि भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने पदक पक्का किया।

इस प्रतियोगिता में भारत का दारोमदार सात्विक और चिराग पर ही टिका है क्योंकि पीवी सिंधू और एचएस प्रणय एकल में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस