देश की खबरें | सात्विक . चिराग बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में शीर्ष दस में लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बीडब्ल्यूएफ पुरूष युगल विश्व रैंकिंग में फिर शीर्ष दस में पहुंच गए ।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बीडब्ल्यूएफ पुरूष युगल विश्व रैंकिंग में फिर शीर्ष दस में पहुंच गए ।

दोनों पिछले सप्ताह चीन ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे जिससे उन्हें तीन पायदान का फायदा मिला ।

दुनिया की पूर्व नंबर एक जोड़ी और फिलहाल दसवें नंबर पर काबिज चिराग और सात्विक को मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक ने 21 . 13, 21 . 17 से हराया ।

इससे पहले वे सिंगापुर ओपन और इंडिया ओपन में भी सेमीफाइनल तक पहुंचे थे ।

पुरूष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन 54442 अंक के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गए जबकि एच एस प्रणय दो पायदान चढकर 33वें स्थान पर हैं ।

महिला एकल में उन्नति हुड्डा कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग पर पहुंच गई जिन्होंने पिछले सप्ताह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू को हराया था ।

सिंधू 15वें स्थान पर बनी हुई हैं । महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 11वें नंबर पर बने हुए हैं जबकि तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा दो पायदान चढकर 45वें स्थान पर आ गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\