देश की खबरें | दिल्ली में गर्म रहा शनिवार का दिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन अपेक्षाकृत गर्म रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अगस्त दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन अपेक्षाकृत गर्म रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को राजधानी में हल्की बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई थी, हालांकि दिल्ली में उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 58 दर्ज किया गया,जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\