देश की खबरें | श्रीनगर में शनिवार की रात रही इस मौसम की सबसे ठंडी रात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर शहर में शनिवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। इसके साथ ही पूरे कश्मीर में हाड़ जमा देने वाली शीत लहर का प्रकोप जारी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, सात जनवरी श्रीनगर शहर में शनिवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। इसके साथ ही पूरे कश्मीर में हाड़ जमा देने वाली शीत लहर का प्रकोप जारी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर में पारा शून्य से पांच डिग्री से अधिक तक नीचे गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जारी भीषण शीत लहर के कारण यहां डल झील और कश्मीर के अन्य जलाशयों की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई।

कश्मीर फिलहाल 40 दिन की 'चिल्ला-ए-कलां' अवधि की गिरफ्त में हैं, इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। इस अवधि के दौरान क्षेत्र में तापमान काफी गिर जाता है, जिससे जलाशयों के साथ-साथ पाइपों में भी पानी जम जाता है। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकतर क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचाई पर स्थित इलाकों में भारी बर्फबारी होती है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शुक्रवार रात शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में शनिवार रात तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार रात से एक डिग्री कम था।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 और कुपवाड़ा में शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड