खेल की खबरें | साथियान-बत्रा, हरमीत-श्रीजा की जोड़ी मिश्रित युगल के प्री क्वार्टरफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के जी साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की टेबल टेनिस मिश्रित युगल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

हांगझोउ, 27 सितंबर भारत के जी साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की टेबल टेनिस मिश्रित युगल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

साथियान और बत्रा ने थाईलैंड के नापाट थानमाथिकोम और सुथासिनी सावेटाबुट की जोड़ी को 10-12, 11-8, 11-3, 11-8 से पराजित किया।

बाद में हरमीत देसाई ने श्रीजा अकुला के साथ मिलकर मकाऊ की चि चेंग चियोंग और हुई ली सीक को 12-10, 11-7, 11-7 से हराकर अंतिम 16 चरण में जगह बनायी।

साथियान-बत्रा ने खराब शुरुआत की और एक गेम से पिछड़ने के बाद उबरते हुए जीत 3-1 से जीत हासिल की।

वहीं हरमीत और श्रीजा ने को पहले गेम में चुनौती मिली लेकिन उन्होंने आसानी से 3-0 की जीत से अगले दौर में प्रवेश किया।

पुरुषों की युगल स्पर्धा में मानव ठक्कर और मानुष शाह ने मुश्किलों से पार पाते हुए थाईलैंड के नापाट थानमाथिकोम और सितिसाक नुचचार्ट की जोड़ी को 11-8, 8-11, 11-6, 7-11, 12-10 से मात दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी