देश की खबरें | शशिकला को 27 जनवरी को जेल से रिहा किया जाएगा: भतीजा दिनाकरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार के एक मामले में बेंगलुरु में जेल की सजा काट रही और वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रही अन्नाद्रमुक की निष्कासित नेता वी के शशिकला को बुधवार को जेल से रिहा किया जाएगा। उनके भतीजे टी टी वी दिनाकरन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, 25 जनवरी भ्रष्टाचार के एक मामले में बेंगलुरु में जेल की सजा काट रही और वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रही अन्नाद्रमुक की निष्कासित नेता वी के शशिकला को बुधवार को जेल से रिहा किया जाएगा। उनके भतीजे टी टी वी दिनाकरन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की पूर्व सहयोगी शशिकला को बेंगलुरु के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी बाद में दी जाएगी।

दिनाकरन ने ट्वीट किया, "हमारी सभी अपेक्षाओं के अनुसार... चिन्नम्मा (शशिकला) परसो 27-01-2021 को जेल से रिहा हो जाएंगी।"

निर्दलीय विधायक, शशिकला के भतीजे और अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) के संस्थापक दिनाकरन ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित उनकी बुआ का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों से सलाह के बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

विक्टोरिया अस्पताल में इलाज करा रहीं शशिकला को पहले कुछ आराम होने के बाद दिन में आईसीयू से बाहर लाया गया था।

शशिकला को 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और बाद में उन्हें बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में शशिकला की गंभीर स्थिति को देखते हुए विक्टोरिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।

शशिकला को फरवरी 2017 में 66 करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\