देश की खबरें | बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद शशिकला अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की करीबी सहयोगी वी के शशिकला को जेल से रिहा होने से कुछ दिन पहले ही बुधवार को बुखार व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरकारी बोरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 20 जनवरी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की करीबी सहयोगी वी के शशिकला को जेल से रिहा होने से कुछ दिन पहले ही बुधवार को बुखार व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरकारी बोरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक इससे पहले जेल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था लेकिन बाद में उन्हें बोरिंग अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल सूत्रों ने कहा कि अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ऐंबुलेंस से अस्पताल पहुंची और फिर व्हीलचेयर पर उन्हें बोरिंग अस्पताल के नाम से चर्चित बोरिंग एंड लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के अंदर ले जाया गया।

बाद में संस्थान के निदेशक व डीन डॉ. मनोज कुमार एच वी ने एक बयान में कहा कि 63 वर्षीय शशिकला को तनाव, मधुमेह और हाइपोथॉयराइड जैसी बीमारियां हैं और फिलहाल उन्हें खांसी और बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शशिकला की हालत स्थिर है और उन्हें एंटीबायोटिक्स के साथ ही ऑक्सीजन भी दी जा रही है।

डॉ. कुमार ने कहा कि उनकी और जांच की जाएगी और वह निगरानी में रहेगी। जांच की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

जेल के एक अधिकारी ने पूर्व में ‘पीटीआई-’ को बताया कि जेल के अस्पताल में बुखार और सांस लेने में तकलीफ को लेकर उनका उपचार चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\