देश की खबरें | सरपंच हत्याकांड : शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुणे में विरोध-प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर मंगलवार को पुणे में विरोध-प्रदर्शन किया और अपराध में शामिल दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की।

पुणे, चार मार्च शिवसेना कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर मंगलवार को पुणे में विरोध-प्रदर्शन किया और अपराध में शामिल दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की।

शिवसेना की पुणे इकाई के अध्यक्ष प्रमोद भांगिरे के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरपंच हत्याकांड से जुड़े जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार वाल्मिक कराड का पुतला फूंका। कराड राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे धनंजय मुंडे का करीबी सहयोगी बताया जाता है।

भांगिरे ने कहा, “देशमुख की निर्मम हत्या की गई। हम दोषियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग करते हैं।”

देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मुंडे ने आज दोपहर राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। विपक्षी दल सरपंच हत्याकांड से जुड़े जबरन वसूली के मामले में कराड का नाम सामने आने के बाद से ही मुंडे को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रहा था।

देशमुख की हत्या से जुड़ी भयावह तस्वीरें और अदालती आरोपपत्र का विवरण सामने आने के बाद विपक्ष ने मुंडे के इस्तीफे की मांग तेज कर दी। इन तस्वीरों और अदालती आरोपपत्र से हत्या से पहले की गई क्रूरता का खुलासा हुआ है।

देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को बीड की एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली के प्रयास को कथित तौर पर रोकने की कोशिश करने के लिए अगवा कर प्रताड़ित किया गया था और फिर उनकी हत्या कर दी गई थी।

राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भी इसी तरह का विरोध-प्रदर्शन हुआ, जहां पार्टी कार्यकर्ता आनंद आश्रम के सामने एकत्र हुए। ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के और पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने हत्या की निंदा करते हुए और देशमुख परिवार के लिए न्याय की मांग की।

म्हस्के ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि देशमुख हत्याकांड की सुनवाई त्वरित अदालत में की जानी चाहिए और दोषियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\