खेल की खबरें | सरिता को कांस्य पदक, शीतल और प्रकाश स्वर्ण पदक की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राकेश कुमार और शीतल देवी ने सोमवार को यहां पैरा एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचकर कम से कम दो रजत पदक पक्के किए जबकि सरिता देवी ने कांस्य पदक जीता।

बैंकॉक, 20 नवंबर राकेश कुमार और शीतल देवी ने सोमवार को यहां पैरा एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचकर कम से कम दो रजत पदक पक्के किए जबकि सरिता देवी ने कांस्य पदक जीता।

सरिता ने महिला कंपाउंड ओपन वर्ग के कांस्य पदक के ऑल इंडियन मुकाबले में ज्योति बालियान को 139-135 से हराया।

पैरा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता शीतल ने इससे पहले सरिता को सेमीफाइनल में 143-138 से हराकर महिला कंपाउंड ओपन वर्ग के स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई।

शीतल फाइनल में सिंगापुर की नूर सयाहिदाह से भिड़ेंगी जिन्होंने सेमीफाइनल में ज्योति को 150-138 से शिकस्त दी।

राकेश ने भी पुरुष कंपाउंड ओपन फाइनल में जगह बनाकर कम से कम रजत पदक सुनिश्चित किया।

राकेश ने अंतिम चार के मुकाबले में जापान के युया ओइ को 143-142 से हराया।

भारत 23 नवंबर से यहां शुरू हो रही क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के जरिए पेरिस पैरालंपिक के अपने छह कोटा (चार कंपाउंड और दो रिकर्व) में इजाफा करने की कोशिश करेगा।

भारत हालांकि रिकर्व वर्ग में पदक जीतने में नाकाम रहा जब तोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह प्री क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गए।

हरविंदर को पुरुष रिकर्व वर्ग में जापान के तोमोहिरो उएयामा के खिलाफ शूट ऑफ में 5-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

विवेक चिकारा को अंतिम आठ के मुकाबले में चीन के दूसरे वरी जुन गेन के खिलाफ 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला रिकर्व वर्ग में दूसरी वरीय पूजा क्वार्टर फाइनल में एकतरफा मुकाबले में मंगोलिया की सेलेंगी डेम्बेरेल से 0-6 से हार गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका