देश की खबरें | एनसीबी की पूछताछ के लिये सारा अली खान मुंबई पहुंचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री सारा अली खान बृहस्पतिवार को गोवा से यहां पहुंच गई। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ (ड्रग) मामले में ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एनसीबी) ने तलब किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 सितंबर अभिनेत्री सारा अली खान बृहस्पतिवार को गोवा से यहां पहुंच गई। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ (ड्रग) मामले में ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एनसीबी) ने तलब किया है।

सारा (25) अपनी मां एवं अभिनेत्री अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ शाम करीब पांच बजे मुंबई पहुंचीं तथा वे जुहू स्थित अपने आवास गये।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट तक निकाला मशाल जुलूस.

सारा, 2018 की फिल्म ‘केदारनाथ’ में सुशांत के साथ मुख्य भूमिका में थीं। अभिनेत्री ने इस फिल्म के साथ अपने अभिनय की पारी की शुरू की थी।

सुशांत की कथित आत्महत्या के सिलसिले में मादक पदार्थ का पहलू सामने आने के बाद एनसीबी ने जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किशोरी के बैंक अकाउंट में आए 10 करोड़ रुपये, पुलिस जांच में जुटी.

एनसीबी ने अब अपनी जांच का दायरा फैला दिया है और फिल्म सेलिब्रिटी को पूछताछ के लिये बुलाया है।

सारा 26 सितंबर (शनिवार को) को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर के साथ एनएसबी के समक्ष पेश होने वाली हैं। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को शुक्रवार को तलब किया गया।

इस बीच, फैशन डिजाइनर सिमोन खम्बाटा और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के बयान एनसीबी जांच टीम ने मादक पदार्थ मामले के सिलसिले में दर्ज किये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित आवास में मृत पाये गये थे। उनकी मौत को लेकर मीडिया में विवाद पैदा हो गया और मामले की जांच फिलहाल सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एनएसीबी कर रहे हैं।

सुशांत की लिव इन पार्टनर रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता के परिवार ने आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया है। रिया को सुशांत की मौत से जुड़े एक मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया गया है।

दीपिका निर्देशक शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग के लिये कुछ दिनों से गोवा में हैं और उनके बृहस्पतिवार रात मुंबई लौटने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\