खेल की खबरें | संजू सैमसन बने केपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी; कोच्चि ने खरीदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन को शनिवार को कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने केरल प्रीमियर लीग (केपीएल) के दूसरे सत्र के लिए रिकॉर्ड 26.80 लाख रुपये की सफल बोली के साथ टीम में शामिल किया।

तिरुवनंतपुरम, पांच जुलाई भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन को शनिवार को कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने केरल प्रीमियर लीग (केपीएल) के दूसरे सत्र के लिए रिकॉर्ड 26.80 लाख रुपये की सफल बोली के साथ टीम में शामिल किया।

केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने एक बयान में कहा कि केपीएल के दूसरे सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी समाप्त हो गई है। इसमें सैमसन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिनके लिए कई टीमों ने बोली लगाई।

बयान में कहा गया है कि आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के लिए कोच्चि ब्लू टाइगर्स, त्रिवेंद्रम रॉयल्स और त्रिशूर टाइटन्स ने काफी देर तक बोली जारी रखी।

सैमसन के अलावा विष्णु विनोद और जलज सक्सेना को भी नीलामी में 10 लाख रुपये से अधिक मिले। यह नीलामी शनिवार सुबह यहां राज्य के शिक्षा मंत्री वी. सिवनकुट्टी की उपस्थिति में शुरू हुई।

केसीए के बयान में कहा गया है कि विष्णु विनोद को एरीज कोल्लम सेलर्स ने 12.80 लाख रुपये में और जलज सक्सेना को एलेप्पी रिपल्स ने 12.40 लाख रुपये में खरीदा।

केसीए ने कहा, ‘‘कुल 168 खिलाड़ियों में से 91 खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों ने नीलामी के माध्यम से खरीदा। कोल्लम, अलाप्पुझा और कोझिकोड ने पहले ही चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जबकि तिरुवनंतपुरम ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी