देश की खबरें | संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने का भरोसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह ने बुधवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ) के बहुप्रतीक्षित चुनावों में जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि कुश्ती जगत को पता है कि कौन खेल के लिए फायदेमंद होगा और कौन इसे नुकसान पहुंचाएगा।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह ने बुधवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ) के बहुप्रतीक्षित चुनावों में जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि कुश्ती जगत को पता है कि कौन खेल के लिए फायदेमंद होगा और कौन इसे नुकसान पहुंचाएगा।

उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह का अध्यक्ष पद के लिए सामना राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अनिता श्योराण से होगा। अनिता को देश के शीर्ष पहलवानों का समर्थन हासिल है जिन्होंने बृजभूषण पर अपने कार्यकाल के दौरान महिला पहलवानों के कथित उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

सूत्रों की माने तो बृजभूषण के समर्थन वाले संजय सिंह के पैनल को 50 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में से कम से कम 41 का समर्थन हासिल है।

माना जा रहा है कि असम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के अलावा अन्य राज्य संघ संजय सिंह के पैनल के समर्थन में मतदान करेंगे।

संजय सिंह ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘पूरे कुश्ती जगत को पता है कि किसने खेल की बेहतरी के लिए काम किया और किसने इसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। डब्ल्यूएफआई का पिछले 11 साल में किया गया काम सबूत है कि कुश्ती के खेल ने भारत में अच्छी प्रगति की है। लोग जब वोट देंगे तो उनके दिमाग में यह बात होगी।’’

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक तथा विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट ने जंतर-मंतर पर बृजभूषण के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की अगुआई की थी।

इन्हें वादा किया गया था कि बृजभूषण के परिवार के किसी सदस्य या सहयोगी को चुनाव लड़ने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।

इसी कारण बृजभूषण का बेटा प्रतीक और दामाद विशाल सिंह चुनाव में नहीं उतरे।

संजय सिंह उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण के करीबी हैं लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने उनके नामांकन को स्वीकृति दे दी।

निर्वाचक मंडल के एक सदस्य ने कहा, ‘‘बृजभूषण की क्षमता पर काफी भरोसा है कि उन्होंने खेल के स्तर में सुधार के लिए अच्छा काम किया है। उनके नेतृत्व में महासंघ की वित्तीय हालत में भी काफी सुधार हुआ। यही कारण है कि उन्हें अब भी कुश्ती जगत का समर्थन हासिल है।’’

अध्यक्ष के पद के अलावा एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और कार्यकारी परिषद के पांच सदस्यों के लिए भी चुनाव होंगे।

जुलाई में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में अदालत में चलने वाले मामलों के कारण लगातार विलंब हुआ। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय महासंघ यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग ने भी निर्धारित समय में चुनाव नहीं कराने के कारण डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया।

उच्चमतम न्यायालय ने हाल में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा चुनावों पर लगाई रोक को खारिज कर दिया जिससे चुनाव कराने का रास्ता साफ हुआ।

उच्चतम न्यायालय के चुनाव का रास्ता साफ करने के बाद निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एमएम कुमार ने चुनाव की तारीख घोषित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी