देश की खबरें | संजय राउत ने कार दुर्घटना मामले में पुणे पुलिस आयुक्त को हटाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने 17 वर्षीय लड़के से जुड़ी एक कार दुर्घटना के संबंध में पुणे पुलिस आयुक्त को हटाने की मंगलवार को मांग की। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

मुंबई, 21 मई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने 17 वर्षीय लड़के से जुड़ी एक कार दुर्घटना के संबंध में पुणे पुलिस आयुक्त को हटाने की मंगलवार को मांग की। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

राउत ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना के संबंध में झूठी रिपोर्ट दी और उन्होंने पूछा कि पुणे पुलिस प्रमुख किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं?

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना जिस पोर्शे कार से हुई, उसे कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोर चला रहा था और रविवार तड़के उसने कल्याणी नगर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस का दावा है कि किशोर ने घटना के समय शराब पी रखी थी।

आरोपी लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां से कुछ घंटे के बाद ही उसे जमानत मिल गई। बोर्ड ने उसे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जाकर यातायात नियम पढ़ने और 15 दिन के भीतर उसके समक्ष प्रस्तुति देने का निर्देश दिया।

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने किशोर के पिता को छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में ले लिया है।

एक अन्य अधिकारी के अनुसार, पुणे पुलिस ने किशोर को शराब परोसने के आरोप में दो होटल के तीन अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है।

राउत ने कहा, ‘‘पुणे पुलिस आयुक्त को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने इस मामले में किसकी मदद की? दो निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी। लड़के को पब में शराब पीते हुए देखा जा सकता है।’’

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘पुलिस तंत्र और विधायक भ्रष्ट है।’’

राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया, ‘‘पुलिस आयुक्त किसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं? आप झूठी रिपोर्ट दे रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान