खेल की खबरें | सानिया-किचनोक तथा रामकुमार-बोपन्ना एडीलेड में आगे बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेनिस खिलाड़ियों के लिये मंगलवार का दिन अच्छा रहा तथा सानिया मिर्जा के अलावा रामकुमार रामनाथन और रोहन बोपन्ना की जोड़ी भी यहां एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में पहले दौर के मैच जीतने में सफल रहे।

एडीलेड, चार जनवरी भारतीय टेनिस खिलाड़ियों के लिये मंगलवार का दिन अच्छा रहा तथा सानिया मिर्जा के अलावा रामकुमार रामनाथन और रोहन बोपन्ना की जोड़ी भी यहां एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में पहले दौर के मैच जीतने में सफल रहे।

सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक ने डब्ल्यूटीए 500 प्रतियोगिता के पहले दौर में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके गैब्रिएला डाब्रोवस्की और गियुलिआना ओल्मोस की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 1-6, 6-3, 10-8 से हराया।

एटीपी 250 प्रतियोगिता में रामकुमार और अनुभवी बोपन्ना की जोड़ी ने आसान जीत दर्ज की। एटीपी टूर में पहली बार ये दोनों जोड़ी बनाकर खेल रहे हैं।

बोपन्ना और रामकुमार ने पहले दौर में अमेरिका के जेमी सेरेटानी और ब्राजील के फर्नांडो रोम्बोली को 6-2, 6-1 से पराजित किया। प्री क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला अमेरिका के नाथनील लैमन्स और जैकसन विथ्रो से होगा।

रामकुमार ने बाद में पीटीआई से कहा, ‘‘हमारा मैच अच्छा था। हम दोनों ने अच्छी सर्विस की और अच्छे रिटर्न किये। हमने अच्छा तालमेल बिठाया और रणनीति पर कायम रहे। मुझे बोपन्ना के साथ खेलकर हमेशा खुशी होती है जो कि बेहद अनुभवी खिलाड़ी है।’’

रामकुमार को एकल क्वालीफायर्स में डेनमार्क के होल्गर रून से 4-6 6-7(7) से हार का सामना करना पड़ा था।

एडीलेड में खेली जा रही प्रतियोगिताओं से खिलाड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियां कर रहे हैं। वर्ष का पहला ग्रैंडस्लैम 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\