देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर चलाई गोली, मारपीट में तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध रेत खनन रोकने पहुंचे ग्रामीणों पर माफियाओं ने गोलीबारी की और लाठी-डंडों से हमलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राजनांदगांव, 12 जून छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध रेत खनन रोकने पहुंचे ग्रामीणों पर माफियाओं ने गोलीबारी की और लाठी-डंडों से हमलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक पार्षद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना बुधवार रात लगभग आठ बजे शहर के मोहड़ वार्ड की है जब रेत माफिया द्वारा शिवनाथ नदी में अवैध उत्खनन किए जाने की सूचना मिलने पर कुछ ग्रामीण वहां इकट्ठा हुए।

उन्होंने बताया कि जब ग्रामीणों ने खनन का विरोध किया तो माफियाओं ने उन पर गोली चला दी, लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर जाने के लिए रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि घायल रौशन मंडावी (22), जितेन्द्र कुमार (33) और ओमप्रकाश साहू (55) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में पुलिस ने निर्दलीय पार्षद संजय रजक, जेसीबी ऑपरेटर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिली है कि आरोपी दो कार में सवार थे तथा इनकी संख्या आठ से नौ बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

गर्ग ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के दो खोल बरामद किए हैं और मौके पर खून के धब्बे भी मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान