देश की खबरें | सैमसंग इंडिया के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, आठ मार्च से काम पर लौटेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीपेरंबदूर कारखाने में सैमसंग इंडिया के कर्मचारियों की महीने भर से चली आ रही हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) की राज्य इकाई के अध्यक्ष ए सुंदरराजन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, सात मार्च श्रीपेरंबदूर कारखाने में सैमसंग इंडिया के कर्मचारियों की महीने भर से चली आ रही हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) की राज्य इकाई के अध्यक्ष ए सुंदरराजन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ए सुंदरराजन ने कहा कि कर्मचारी आठ मार्च से समूहों में काम पर लौटेंगे।

उन्होंने कहा कि हड़ताल वापस लेने का फैसला कंपनी की ओर से भेजे गए एक संदेश के बाद लिया गया है जिसमें कहा गया है कि कर्मचारी आठ मार्च से प्रशिक्षण के लिए काम पर लौट सकते हैं।

सुंदरराजन ने कहा कि कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से संदेश भेजा जाएगा।

सुंदरराजन ने दावा किया कि कंपनी उन 23 सदस्यों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करेगी जिन्हें पहले निलंबित किया गया था।

सुंदरराजन ने कहा कि कंपनी ने कर्मचारियों को भविष्य में कोई भी अवैध गतिविधि न करने की सलाह दी है और कहा है कि छह मार्च को कर्मचारियों द्वारा भेजे गए ईमेल से यह स्पष्ट हो गया है कि सात मार्च को हड़ताल वापस ले ली जाएगी।

सीआईटीयू समर्थित सैमसंग इंडिया के कर्मचारियों ने अपने 23 सदस्यों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू