खेल की खबरें | मेडिकल टीम की सलाह पर सैमसन बाहर, जितेश टीम में शामिल: बीसीसीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.   संजू सैमसन को  भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की सलाह पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर किया गया और उनकी जगह विदर्भ के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया।

पुणे, पांच जनवरी   संजू सैमसन को  भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की सलाह पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर किया गया और उनकी जगह विदर्भ के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया।

सैमसन मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान सीमा रेखा के पास गेंद रोकने की कोशिश में चोटिल हो गये थे। उनके बाएं घुटने में चोट लगी थी।

बोर्ड से बुधवार रात को जारी बयान के मुताबिक, ‘’ बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सैमसन का मुंबई में स्कैन कराया और विशेषज्ञों राय ली। उन्हें आराम और ‘रिहैबिलिटेशन’ की सलाह दी गई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया है।’’

जितेश को आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिये उनके प्रदर्शन का उन्हें फल मिला है ।’

भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। इसका दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जायेगा।

भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी