खेल की खबरें | तेज गेंदबाजों और बटलर की तारीफ की सैमसन ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचने के बाद तेज गेंदबाजों और जोस बटलर (नाबाद 106 रन) की प्रशंसा की।

अहमदाबाद, 27 मई राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचने के बाद तेज गेंदबाजों और जोस बटलर (नाबाद 106 रन) की प्रशंसा की।

राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को सात विकेट से हराकर 29 मई को होने वाले फाइनल में जगह बनायी, जहां उसका सामना पदार्पण कर रही गुजरात टाइटंस से होगा।

सैमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘आईपीएल में हम उछाल भरी पिचों पर खेलने के आदी हो गये हैं। यह लंबा टूर्नामेंट है जिसमें उतार चढ़ाव चलता रहता है। विकेट से पहले तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी। उछाल अच्छा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों ने वास्तव में काफी अच्छी गेंदबाजी की। ’’

बटलर की पारी पर उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास जोस (बटलर) है। ’’

बटलर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया जिन्होंने चौथा शतक जड़ने के साथ सत्र में 800 रन भी पूरे किये। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस सत्र में बहुत कम उम्मीदों के साथ आया था लेकिन काफी ऊर्जा से भरा था। फाइनल में पहुंचकर काफी रोमांचित हूं। ’’

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने कहा, ‘‘हमारा स्कोर थोड़ा कम रह गया। नयी गेंद से खेलना चुनौती भरा था। हमें लगा कि 180 रन का स्कोर अच्छा होगा। लेकिन इतना स्कोर नहीं बना सके। युवा खिलाड़ियों ने प्रभावित किया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड