खेल की खबरें | सामरा ने 50 मीटर 3पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, अंजुम नहीं कर सकीं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की उभरती हुई निशानेबाज सिफ्ट कौर सामरा ने रविवार को यहां आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप में प्रेरणादायी प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया जो उनका सीनियर स्तर पर दूसरा अंतरराष्ट्रीय पदक है।

भोपाल, 26 मार्च भारत की उभरती हुई निशानेबाज सिफ्ट कौर सामरा ने रविवार को यहां आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप में प्रेरणादायी प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया जो उनका सीनियर स्तर पर दूसरा अंतरराष्ट्रीय पदक है।

चीन ने रविवार को भी अपना दबदबा बनाये रखा जिसमें झांग कियोंगयुवे ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन सामरा ने रैंकिंग दौर में कुल 403.9 अंक से तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं झांग 414.7 अंक से पहले और चेक गणराज्य की अनेता ब्राबकोवा ने 411.3 अंक से दूसरे स्थान से खिताबी दौर में पहुंची। इसमें झांग ने चेक गणराज्य की प्रतिद्वंद्वी को 16-8 से पराजित किया।

सामरा ने पिछले साल चीन के चांगवान में विश्व कप में कांस्य पदक जीता था।

सभी की निगाहें एयर राइफल में विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम मौदगिल के 3पी स्पर्धा के शुरूआती दौर में प्रदर्शन पर लगी थीं। लेकिन सामरा ने बाजी मारी, उन्होंने सभी तीन पाजिशंस में शानदार सीरीज से क्वालीफिकेशन दौर में 588 अंक से दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया।

अंजुम 583 के स्कोर से 17वें स्थान पर रहीं। तीसरी भारतीय निशानेबाज मानिनी कौशिक आठवें और अंतिम क्वालीफिकेशन स्थान से चूक गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\