देश की खबरें | संभल हिंसा : बयान दर्ज कराने के लिए फिर एसआईटी के सामने पेश हुआ सपा विधायक का बेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को एक बार फिर विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए।

संभल, आठ मई उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को एक बार फिर विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए।

सुहैल ने इससे पहले छह मई को संभल कोतवाली थाने में एसआईटी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था।

पिछले साल 24 नवंबर को संभल शहर के कोर्ट गर्वी इलाके में स्थित शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा से संबंधित मामले में सुहैल इकबाल के साथ-साथ संभल से सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क भी आरोपी हैं। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही जामा मस्जिद उस जगह पर बनी है जहां पहले कभी हरिहर मंदिर था।

सुहैल ने संवाददाताओं से कहा, "एसआईटी ने मुझे आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है और मैं पूरा सहयोग करने आया हूं। वे जो भी पूछेंगे, मैं उसका जवाब दूंगा। दो दिन पहले भी मुझसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी और मैंने एसआईटी को अपना पूरा सहयोग दिया था। जब भी वे मुझे बुलाएंगे, मैं हाजिर होकर जांच में सहयोग करूंगा।"

छह मई को एसआईटी ने सुहैल इकबाल से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

संभल में पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दूसरे दौर के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस घटना में गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी तथा पुलिसकर्मियों समेत कई लोग जख्मी हो गए थे। एसआईटी इस घटना की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज