देश की खबरें | संभल : नगर निगम की जमीन पर अवैध मस्जिद और 33 मकान किए जा सकते हैं ध्वस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी शहर में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बनी मस्जिद और 33 मकानों को कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार ध्वस्त किया जा सकता है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संभल, 17 मार्च उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी शहर में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बनी मस्जिद और 33 मकानों को कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार ध्वस्त किया जा सकता है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तहसील दिवस के निरीक्षण के दौरान, संभल के जिलाधिकारी (डीएम) राजेंद्र पेंसिया ने चंदौसी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वारिस नगर में निगम की जमीन का जायजा लिया और पाया कि जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा है।

डीएम पेंसिया ने कहा, "यह जमीन नगर पालिका की है, बिना किसी स्वामित्व के अवैध रजिस्ट्री की गई है। 33 मकान और एक मस्जिद सहित कुल 34 ढांचे अवैध रूप से बनाए गए हैं।"

उन्होंने कहा कि मामले की जांच कुछ समय से तहसीलदार द्वारा की जा रही थी और रिपोर्ट पहले ही उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंप दी गई थी।

उन्होंने कहा, " हम प्रत्येक तहसील दिवस के दौरान व्यक्तिगत रूप से दो शिकायतों का संज्ञान लेकर मौके पर जाते हैं। हमने आज इस स्थान का निरीक्षण किया और अब दूसरे स्थान पर जाएंगे। कोई भी अतिक्रमण पाया गया तो उसे कानून के अनुसार ध्वस्त कर दिया जाएगा।"

विवादित जमीन लगभग 6.5 बीघा में फैली हुई है। अगले कदमों के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा, "अतिक्रमण की गयी जमीन पर बने किसी भी ढांचे को कानूनी प्रावधानों के अनुसार ध्वस्त कर दिया जाएगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू