देश की खबरें | ‘छावा’ में संभाजी की बहादुरी को दिखाया गया; इतिहासकारों ने उन्हें उचित स्थान नहीं दिया: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज की बहादुरी और बुद्धिमत्ता को दर्शाती है और इतिहासकारों ने उन्हें उचित स्थान नहीं दिया।

मुंबई, पांच मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज की बहादुरी और बुद्धिमत्ता को दर्शाती है और इतिहासकारों ने उन्हें उचित स्थान नहीं दिया।

प्रदेश सरकार में मंत्री अदिति तटकरे द्वारा आयोजित फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में संवाददाताओं से बातचीत में फडणवीस ने फिल्म को ‘बहुत अच्छी’ बताया।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म योद्धा राजा के जीवन और कालखंड की जानकारी देती है।

विक्की कौशल अभिनीत यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी को मुगल शासक औरंगजेब के प्रशंसा में की गई उनकी टिप्पणी के लिए बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा से बजट सत्र के समाप्त होने तक निलंबित कर दिया गया।

औरंगजेब ने ही संभाजी महाराज को यातना देने और उन्हें फांसी देने का आदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\