देश की खबरें | स्वामी समर्थ के खिलाफ टिप्पणी के लिए सोलापुर में संभाजी ब्रिगेड नेता के साथ मारपीट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोलापुर जिले के अक्कलकोट गांव में स्वामी समर्थ पर कथित टिप्पणी को लेकर संभाजी ब्रिगेड के संस्थापक सदस्य प्रवीण गायकवाड़ के साथ रविवार को एक संगठन के सदस्यों ने कथित रूप से मारपीट की और उन पर स्याही फेंक दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई/पुणे, 13 जुलाई सोलापुर जिले के अक्कलकोट गांव में स्वामी समर्थ पर कथित टिप्पणी को लेकर संभाजी ब्रिगेड के संस्थापक सदस्य प्रवीण गायकवाड़ के साथ रविवार को एक संगठन के सदस्यों ने कथित रूप से मारपीट की और उन पर स्याही फेंक दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि उनके ‘प्रगतिशील विचारों’ के कारण हिंदुत्व विचारधारा के अनुयायियों द्वारा उन्हें निशाना बनाया गया।

एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि दोपहर में गायकवाड़ को कुछ लोगों द्वारा उनकी कार से बाहर खींच लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई।

एक अधिकारी ने बताया, “गायकवाड़ जब कार में थे तब शिवधर्म फाउंडेशन के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और उन पर काली स्याही फेंकी जबकि उनकी कार में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की।”

श्री दत्तात्रेय के अवतार माने जाने वाले स्वामी समर्थ से जुड़े होने की वजह से अक्कलकोट प्रसिद्ध है और गायकवाड़ यहां एक शैक्षणिक संस्थान तथा सकल मराठा समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेने आए थे।

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने गायकवाड़ द्वारा छत्रपति संभाजी महाराज को ‘संभाजी’ कहे जाने पर भी आपत्ति जताई।

पुलिस ने दीपक काटे और शिवधर्म फाउंडेशन के छह अन्य सदस्यों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (2), 189, 190 और 191 के तहत दंगा करने का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस द्वारा नोटिस जारी करने के बाद उन्हें जाने दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू