देश की खबरें | समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' ने मोदी-योगी को हराया : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिर्फ एम-वाई (मुस्लिम-यादव) को सपा का वोट बैंक बताने वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में 'पीडीए' (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) ने एमवाई (मोदी-योगी) को हरा दिया है।

इटावा (उप्र), 19 अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिर्फ एम-वाई (मुस्लिम-यादव) को सपा का वोट बैंक बताने वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में 'पीडीए' (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) ने एमवाई (मोदी-योगी) को हरा दिया है।

रक्षाबंधन मनाने सैफई पहुंचे यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "पहले वह (भाजपा) सपा को एमवाई (मुस्लिम यादव) कहते थे। लेकिन, इस बार पीडीए ने मिलकर एमवाई (मोदी-योगी) को हरा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार बने ढाई साल हो गए हैं और पीडीए ने केंद्र सरकार को काबू में कर लिया है।"

उन्होंने कहा, "हमें पीडीए को नहीं भूलना चाहिए। जब ​​भी सपा की सरकार बनेगी, हम पीडीए की सुरक्षा और सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे। आप सब भी मिलकर पीडीए को आगे ले जाने का काम करेंगे।''

पीडीए सपा प्रमुख यादव द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले दिया गया संक्षिप्त नाम है, जिसका अर्थ है 'पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक'।

सपा ने हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका देते हुए 80 में से 37 सीटें जीत ली थी।

वहीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' में उसकी सहयोगी कांग्रेस को छह सीटें हासिल हुई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड