देश की खबरें | मुख्यमंत्री से पहले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने घाट का लोकार्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृन्दावन में यमुना किनारे 'कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक' का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रख्यात संत देवराहा बाबा की स्मृति में निर्मित घाट का लोकार्पण करना प्रस्तावित था, लेकिन समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने शनिवार की रात घाट पर नारियल फोड़कर कथित तौर पर इसका लोकार्पण कर दिया।

मथुरा, 14 फरवरी उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृन्दावन में यमुना किनारे 'कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक' का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रख्यात संत देवराहा बाबा की स्मृति में निर्मित घाट का लोकार्पण करना प्रस्तावित था, लेकिन समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने शनिवार की रात घाट पर नारियल फोड़कर कथित तौर पर इसका लोकार्पण कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने मामले की जांच कराकर विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

इस घटना की जानकारी भी सपा जिलाध्यक्ष ने एक वीडियो वायरल करके दी। वायरल की गई वीडियो में वह देवराहा बाबा घाट पर नारियल फोड़कर लोकार्पण करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने एक बयान जारी कर इस कृत्य को वाजिब ठहराया। उन्होंने कहा कि देवराहा बाबा घाट निर्माण की योजना तो सपा सरकार की थी इसलिए योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कर केवल श्रेय लेने का प्रयास भर कर रहे हैं।

एसएसपी ने इस मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी हरकत से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं बदलेगा। वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधिवत लोकार्पण करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\