देश की खबरें | जीप्लेक्स पर देखी जा सकेगी सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ को जीप्लेक्स पर देखने के लिए हर बार 249 रुपये का भुगतान करना होगा।

मुंबई, 27 अप्रैल सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ को जीप्लेक्स पर देखने के लिए हर बार 249 रुपये का भुगतान करना होगा।

फिल्म के निर्माताओं ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म पहली बड़े बजट इस फिल्म को 13 मई को हर मंच पर प्रदर्शित किया जायेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पहली बार होगा जब कोई बड़ी फिल्म ‘पे-पर-व्यू’ फॉरमैट पर दिखायी जायेगी, जिसमें प्रत्येक बार फिल्म देखने के लिए एक निश्चित रकम का भुगतान करना होता है।

सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फिल्म को 40 से अधिक देशों के सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।

साथ ही इसे जी के पे-पर-व्यू की सेवा के साथ जीप्लेक्स और जी5 पर दिखाया जायेगा तथा इसे डीटीएच सेवाओं डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल पर भी रिलीज किया जायेगा।

एक्शन-ड्रामा फिल्म को जीप्लेक्स पर 249 रुपये में देखा जा सकेगा।

‘राधे’ में दिशा पटानी, रणदीप हुडा और जैकी श्राफ भी अहम भूमिकाओं में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी