जरुरी जानकारी | मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला की बिक्री जून तिमाही में 13 प्रतिशत गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टेस्ला ने बुधवार को कहा कि जून तिमाही में उसने कुल 3,84,122 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,43,956 इकाई था।

टेस्ला ने बुधवार को कहा कि जून तिमाही में उसने कुल 3,84,122 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,43,956 इकाई था।

यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब मस्क के राजनीतिक झुकाव की वजह से टेस्ला की ब्रांड छवि वैश्विक स्तर पर प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोप के कुछ दक्षिणपंथी राजनेताओं के प्रति मस्क के झुकाव का प्रतिद्वंद्वी इलेक्ट्रिक-वाहन कंपनियों ने फायदा उठाया है और इससे टेस्ला की बाज़ार हिस्सेदारी कम हो रही हैं।

हालांकि, मस्क अब ट्रंप प्रशासन के सरकारी खर्च में कटौती विभाग से अलग हो चुके हैं और अब दोनों के बीच खुलेआम तनातनी भी देखी जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में टेस्ला की बिक्री सुधरेगी।

यूरोप में टेस्ला को चीन की कंपनी बीवाईडी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मई में 30 यूरोपीय देशों में टेस्ला की बिक्री 28 प्रतिशत गिर गई जबकि कुल इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में तेजी रही।

टेस्ला 23 जुलाई को जून तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\