जरुरी जानकारी | मुंबई में बेहद आलीशान घरों की बिक्री पहली छमाही में 20 प्रतिशत बढ़ी : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई में 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले बेहद आलीशान (अल्ट्रा-लक्जरी) घरों की बिक्री इस साल पहली छमाही (जनवरी-जून) में 20 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 14,751 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई मुंबई में 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले बेहद आलीशान (अल्ट्रा-लक्जरी) घरों की बिक्री इस साल पहली छमाही (जनवरी-जून) में 20 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 14,751 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

संपत्ति सलाहकार इंडिया सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी (आईएसआईआर) और डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

यह रिपोर्ट मुंबई के आलीशान आवास बाजार (प्राथमिक और द्वितीयक दोनों) पर आधारित है।

आंकड़ों के अनुसार, मूल्य के लिहाज से मुंबई में बेहद आलीशान घरों (10 करोड़ रुपये और उससे अधिक) की बिक्री इस साल के पहले छह महीनों में 20 प्रतिशत बढ़कर 14,751 करोड़ रुपये हो गई। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि में 12,285 करोड़ रुपये था।

मात्रा के लिहाज से, इस साल जनवरी-जून में बेहद आलीशान घरों की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 692 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 622 इकाई रही थी।

आईएसआईआर के कार्यकारी निदेशक सुदर्शन शर्मा ने कहा, ‘‘मुंबई का लक्जरी रियल एस्टेट बाजार एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। वर्ष 2025 की पहली छमाही में रिकॉर्ड बिक्री खासतौर से वर्ली, प्रभादेवी, ताड़देव, मालाबार हिल और बांद्रा पश्चिम जैसे स्थापित बाजारों में लगातार मांग का संकेत देती है।’’

उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे और आलीशान घरों की नई आपूर्ति के कारण मांग बढ़ी है।

सीआरई मैट्रिक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक किरण गुप्ता ने कहा कि मुंबई के आलीशान आवास बाजार में खरीदारों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड