विदेश की खबरें | रक्षा उपकरणों की बिक्री भारत की सुरक्षा, संप्रभुता के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है : अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन प्रशासन ने बुधवार को कहा कि भारत को प्रमुख रक्षा उपकरणों की बिक्री देश की सुरक्षा एवं संप्रभुता के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अमेरिका द्वारा भारत को रक्षा उपकरणों की बिक्री का दायरा बढ़ाकर अब 20 अरब डॉलर तक कर दिया गया है।

वाशिंगटन, चार मार्च बाइडन प्रशासन ने बुधवार को कहा कि भारत को प्रमुख रक्षा उपकरणों की बिक्री देश की सुरक्षा एवं संप्रभुता के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अमेरिका द्वारा भारत को रक्षा उपकरणों की बिक्री का दायरा बढ़ाकर अब 20 अरब डॉलर तक कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस साल अमेरिका ने भारत के लिए 20 अरब डॉलर तक के रक्षा उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी है। रक्षा के क्षेत्र में बिक्री का दायरा बढ़ाने की पेशकश भारत की सुरक्षा एवं संप्रभुता के लिए हमारी प्रतिबद्धता है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या बाइडन प्रशासन अन्य देशों के अलावा भारत के साथ भी अपने रक्षा सौदों की समीक्षा कर रहा है। इस पर प्राइस ने कहा, ‘‘यह वैश्विक, व्यापक, रणनीतिक साझेदारी के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

हाल में ‘पीटीआई’ के साथ साक्षात्कार में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा था कि द्विपक्षीय सैन्य एवं सुरक्षा संबंध पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुए हैं।

संधू ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को ‘प्रमुख रक्षा साझेदार’ का दर्जा देना और ‘स्ट्रैटजिक ट्रेड ऑथोराइजेशन-1’ के दर्जे को मान्यता देने तथा चार मूलभूत समझौतों पर हस्ताक्षर से दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारत ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग के लिए अमेरिका के साथ लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (लेमोआ), कम्युनिकेशंस कॉम्पैटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट (कॉमकासा), इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी एनेक्स और बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (बेका) पर हस्ताक्षर किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट