जरुरी जानकारी | भारतीय कर्मचारियों का वेतन इस साल 9.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय कर्मचारी इस साल विभिन्न उद्योगों में औसतन 9.4 प्रतिशत वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। यह मजबूत आर्थिक वृद्धि और कुशल प्रतिभाओं की बढ़ती मांग का संकेत है।

मुंबई, 14 जनवरी भारतीय कर्मचारी इस साल विभिन्न उद्योगों में औसतन 9.4 प्रतिशत वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। यह मजबूत आर्थिक वृद्धि और कुशल प्रतिभाओं की बढ़ती मांग का संकेत है।

मानव संसाधन परामर्श कंपनी मर्सर के कुल पारिश्रमिक सर्वेक्षण (टीआरएस) के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कर्मचारियों के वेतन में लगातार वृद्धि हुई है। वेतन वृद्धि 2020 के आठ प्रतिशत से 2025 में बढ़कर 9.4 प्रतिशत होने का अनुमान है।

सर्वेक्षण में भारत की प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता वस्तुओं, वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, मोटर वाहन, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्र की 1,550 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया।

मोटर वाहन क्षेत्र में कर्मचारियों का वेतन 10 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। पिछले साल यह 8.8 प्रतिशत रहा था। यह इलेक्ट्रिक वाहनों में वृद्धि तथा सरकार के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के कारण संभव हो पाया है।

विनिर्माण व इंजीनियरिंग क्षेत्र में वेतन वृद्धि आठ से बढ़कर 9.7 प्रतिशत होने का अनुमान है, जो विनिर्माण परिवेश में पुनरुत्थान को दर्शाता है।

मर्सर की ‘इंडिया करियर लीडर’ मानसी सिंघल ने कहा, ‘‘ भारत के प्रतिभा परिदृश्य में उल्लेखनीय बदलाव हो रहा है। वेतन में उछाल भी कार्यबल को नया आकार दे रहे हैं। इसके अलावा 75 प्रतिशत से अधिक संगठनों द्वारा प्रदर्शन-आधारित वेतन योजनाओं को अपनाने, अल्पावधि व दीर्घावधि दोनों में प्रदर्शन को महत्व देना समग्र बदलाव को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जो कंपनियां इन प्रवृत्तियों को प्राथमिकता देंगी, वे प्रतिस्पर्धी बाजार में प्रतिभाओं को आकर्षित करने तथा उन्हें बनाए रखने के लिए बेहतर स्थिति में होंगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी