देश की खबरें | सैनी ने कांग्रेस पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ही कृषक समुदाय के हितों में निर्णय करती है।

जींद, सात अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ही कृषक समुदाय के हितों में निर्णय करती है।

सैनी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सत्ता में रहने के दौरान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट कूड़ेदान में फेंकने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “ कांग्रेस ने देश पर 50 से 60 वर्षों तक राज किया लेकिन उसने कभी किसानों के हित में वो निर्णय नहीं लिए जो भाजपा सरकार ने लिए हैं।”

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय तीज उत्सव में शामिल होने से पूर्व गांव किनाना में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में पहले किसानों की 14 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाती थी, लेकिन सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी।

सैनी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री हुड्डा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कूड़ेदान में डाल दिया लेकिन प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार ऐसी है जो किसानों को एमएसपी दे रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हुड्डा ने तो किसानों को “गुमराह कर केवल राजनीतिक रोटियां सेकी हैं।’’

सैनी गांव किनाना से खुद ट्रैक्टर चला कर नई अनाज मंडी में राज्यस्तरीय तीज महोत्सव में पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट