जरुरी जानकारी | सेल का मुनाफा चौथी तिमाही में दो प्रतिशत घटकर 1,126 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दो प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,126.68 करोड़ रुपये रहा है। सेल ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दो प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,126.68 करोड़ रुपये रहा है। सेल ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की कीमतों में तेजी के चलते उसका मुनाफा प्रभावित हुआ।

इससे एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 1,159.21 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व घटकर 27,958.52 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे एक साल पहले 29,130.66 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सेल का शुद्ध लाभ बढ़कर 3,066.67 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,176.53 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रति शेयर एक रुपये के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दी।

सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि घरेलू बाजार मांग में लगातार वृद्धि को दर्शाते हुए काफी मजबूत बने हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज