खेल की खबरें | सैफ के अर्धशतक से कर्नाटक के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में रेलवे का पलड़ा भारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मद सैफ के नाबाद अर्धशतक से रेलवे ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के कम स्कोर वाले मैच में शनिवार को दूसरे दिन कर्नाटक के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 209 रन बना लिये।

सूरत, तीन फरवरी मोहम्मद सैफ के नाबाद अर्धशतक से रेलवे ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के कम स्कोर वाले मैच में शनिवार को दूसरे दिन कर्नाटक के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 209 रन बना लिये।

पहली पारी में 19 रन से पिछड़ने वाली रेलवे की टीम के पास अब 190 रन की बढ़त है। यह स्कोर कर्नाटक के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योकि टीम इस मुश्किल पिच पर अपने कप्तान और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के बिना खेल रही है।

इससे पहले दो वामहस्त स्पिनरों आकाश पांडे (63 रन पर पांच विकेट) और अयान चौधरी (39 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने कर्नाटक की पहली पारी 174 रन पर सिमट गयी।

पहली पारी में लचर बल्लेबाजी करने वाले रेलवे की शुरुआत दूसरी पारी में भी खराब रही। टीम ने 13 रन तक दो विकेट गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद कप्तान प्रथम सिंह (33) और सैफ (नाबाद 51) तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी करायी।

सैफ ने इसके बाद साहब युवराज सिंह (28) के साथ 44 रन रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया।

विकेटकीपर सूरज आहूजा ने 68 गेंद में 48 रन बनाकर रेलवे की बढ़त को और मजबूत की।

इससे पहले कर्नाटक की टीम ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 90 से की । विकेटकीपर शरत श्रीनिवास (24) और तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख (24) की जुझारू पारियों से टीम 174 रन के स्कोर तक पहुंच सकी।

गुप के अन्य मैच में मोहाली में चंडीगढ़ के खिलाफ अनमोलप्रीत सिंह (202) के दोहरे शतक और प्रभसिमरन सिंह (नाबाद 171) की शतकीय पारी से पंजाब ने पहली पारी में  दो विकेट पर 477 रन बना लिये।

त्रिपुरा ने अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 330 रन बनाकर मजबूत वापसी की। पहली पारी में 146 रन बनाने वाली इस टीम के पास अब 304 रन की बढ़त है।

पोरवोरिम में मोहित रेडकर (70 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी से तमिलनाडु की पहली पारी को 273 रन पर समेटने के बाद गोवा ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिये।

गोवा ने पहली पारी में 241 रन बनाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\