खेल की खबरें | साई सुदर्शन के 72 रन, शेष भारत के पहले दिन आठ विकेट पर 298 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बी साई सुदर्शन की संयमित अर्धशतकीय पारी से शेष भारत ने रविवार को यहां ईरानी ट्राफी मैच के पहले दिन सौराष्ट्र के खिलाफ स्टंप तक आठ विकेट पर 298 रन बनाये।

राजकोट, एक अक्टूबर बी साई सुदर्शन की संयमित अर्धशतकीय पारी से शेष भारत ने रविवार को यहां ईरानी ट्राफी मैच के पहले दिन सौराष्ट्र के खिलाफ स्टंप तक आठ विकेट पर 298 रन बनाये।

सौराष्ट्र के स्पिनरों के खिलाफ साई सुदर्शन के अलावा सभी अन्य बल्लेबाज जूझते रहे। लेकिन साई सुदर्शन ने 165 गेंद में 72 रन की पारी खेली।

बायें हाथ के स्पिनर पार्थ भुत ने 85 रन देकर चार विकेट हासिल किये।

भारतीय टीम के भविष्य के दो दावेदार सरफराज खान (17 रन) और यश धुल (10 रन) एक बार फिर विफल रहे।

हनुमा विहारी (33 रन) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और मयंक अग्रवाल (32 रन) ने 112 गेंद में 69 रन जोड़कर शुरुआत करायी।

लेकिन बायें हाथ के स्पिनर धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने पिच के टर्न का फायदा उठाते हुए अग्रवाल को शिकार बनाया।

साई सुदर्शन और विहारी ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े लेकिन यह भागीदारी इससे आगे नहीं बढ़ सकी और भुत ने विहारी को आउट किया।

हाल में सरे के साथ इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप जीतने वाले साई सुदर्शन ने संयम से खेलते हुए स्वीप शॉट और कुछ ड्राइव लगायी। पर वह भी इसके बाद पवेलियन लौट गये।

साई सुदर्शन के आउट होते ही शेष भारत ने महज 22 रन में तीन विकेट गंवा दिये।

निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को 300 रन के करीब पहुंचाने में मदद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट