जरुरी जानकारी | सैजिलिटी इंडिया के शेयर की कमजोर शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं देने वाली सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड का शेयर मंगलवार को अपने निर्गम मूल्य 30 रुपये से तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं देने वाली सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड का शेयर मंगलवार को अपने निर्गम मूल्य 30 रुपये से तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई और एनएसई दोनों पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 3.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31.06 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में बीएसई पर यह 9.66 प्रतिशत चढ़कर 32.90 रुपये पर पहुंच गया लेकिन अंत में इसने अपनी बढ़त गंवा दी और यह 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29.36 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर तीन प्रतिशत गिरकर 29.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13,744.38 करोड़ रुपये रहा।

मात्रा के लिहाज से दिन के दौरान बीएसई पर कंपनी के 170.83 लाख शेयरों और एनएसई पर 27.04 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ।

सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन तक 3.20 गुना अभिदान मिला था।

बेंगलुरु स्थित कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से 70.22 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था। इसके लिए मूल्य दायरा 28-30 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 945 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\