देश की खबरें | सभी राष्ट्र भक्तों के लिए प्रेरणा है अटल बिहारी वाजपेयी का ऋषितुल्य जीवन : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र भक्तों के लिए प्रेरणा है।

लखनऊ, 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र भक्तों के लिए प्रेरणा है।

योगी ने ट्वीट किया, “मूल्यों व आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”

उन्होंने आगे लिखा, “आपका (अटल बिहारी वाजपेयी) ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है।”

योगी ने सभी देशवासियों को ‘सुशासन दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, प्रखर राजनेता, हमारे प्रेरणा स्रोत, भाजपा के पितामह, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी जयंती पर समस्त देशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पितृ पुरुष, मां भारती के सच्चे सपूत, हमारे पथ प्रदर्शक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, “ऋषि मन की सात्विकता, पर्वत समान दृढ़ता और उत्कृष्ट लोकतांत्रिक परंपराओं के जीवंत प्रतिमान, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। श्रद्धेय अटल जी का त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट