देश की खबरें | आय से अधिक संपत्ति मामले में शिअद नेता मजीठिया को हिमाचल ले जाया गया : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सतर्कता ब्यूरो सोमवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को उनके खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में हिमाचल प्रदेश ले गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 30 जून पंजाब सतर्कता ब्यूरो सोमवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को उनके खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में हिमाचल प्रदेश ले गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने 25 जून को मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें कथित तौर पर 540 करोड़ रुपये के ‘ड्रग मनी’ का शोधन करना भी शामिल था।

शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल मजीठिया के बहनोई हैं।

मजीठिया को कथित तौर पर उनके परिवार से जुड़ी संपत्ति के सत्यापन के लिए हिमाचल प्रदेश के मशोबरा ले जाया गया है।

चुनावी हलफनामे के अनुसार, हालांकि मजीठिया के पास हिमाचल प्रदेश में कोई संपत्ति नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया के पास पहाड़ी राज्य में एक आवासीय संपत्ति है और कौर अकाली विधायक हैं।

गिरफ्तारी के बाद मजीठिया को 26 जून को सात दिन की विजिलेंस रिमांड पर भेज दिया गया। उन्हें दो जुलाई को मोहाली की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर