देश की खबरें | शिअद एक ‘‘डूबता हुआ जहाज’’ है: मुख्यमंत्री भगवंत मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए इसे एक ‘‘डूबता हुआ जहाज’’ बताया और दावा किया कि लोगों को अब उन पर भरोसा नहीं रहा।

चंडीगढ़, एक दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए इसे एक ‘‘डूबता हुआ जहाज’’ बताया और दावा किया कि लोगों को अब उन पर भरोसा नहीं रहा।

मान ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है और लोगों को अब उन पर भरोसा नहीं है।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मान ने कहा, ‘‘पंजाब और उसके निवासियों के खिलाफ उनके पापों के लिए लोग अकालियों को माफ नहीं करेंगे।’’

मान ने आरोप लगाया कि शिअद आज एक ‘‘विभाजित खेमा’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया और हरसिमरत बादल अब एक समान विचार साझा नहीं करते हैं।’’

सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया समेत शिअद के नेताओं द्वारा विभिन्न मोर्चों पर राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधने की पृष्ठभूमि में मान का यह बयान आया है।

मान ने यहां विभिन्न विभागों में 251 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह पंजाब की जमीनी हकीकत से परिचित हैं, इसलिए उन्होंने राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए कई फैसले लिए।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सत्ता संभालने के बाद उनकी सरकार अब तक 37,934 युवाओं को विभिन्न विभागों में सफलतापूर्वक रोजगार मुहैया करा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\