ताजा खबरें | शिअद ने आदेश प्रताप कैरों को पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में निष्कासित किया
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों को कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
चंडीगढ़, 25 मई लोकसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों को कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
आदेश प्रताप सिंह कैरों, पंजाब के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दामाद और शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बहनोई हैं । प्रकाश सिंह बादल सरकार में कैरों खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं ।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मशविरा करने के बाद शिअद के महासचिव बलविंदर सिंह भूंदड़ ने इस संबंध में निर्णय किया ।
प्रदेश के खडूर साहिब लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार विरसा सिंह बल्टोहा की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गयी है ।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के पौत्र आदेश प्रताप सिंह पट्टी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हैं । हालांकि, वह 2017 एवं 2022 में चुनाव हार गये थे ।
पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिये एक जून को मतदान होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)