देश की खबरें | शिअद, आप ने चार्टर्ड उड़ान से दिल्ली जाने के लिए चन्नी व कांग्रेस नेताओं की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के "आम आदमी सरकार" के दावे पर निशाना साधते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को उनके और दो उपमुख्यमंत्रियों द्वारा दिल्ली जाने के लिए ‘चार्टर्ड’ उड़ान के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाया।

चंडीगढ़, 21 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के "आम आदमी सरकार" के दावे पर निशाना साधते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को उनके और दो उपमुख्यमंत्रियों द्वारा दिल्ली जाने के लिए ‘चार्टर्ड’ उड़ान के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाया।

आम आदमी पार्टी (आप) ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी "अपनी शाही आदतों" को नहीं छोड़ सकी।

सूत्रों के मुताबिक, राज्य की नयी मंत्रिपरिषद के संबंध में केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए चन्नी, दोनों उपमुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को ‘चार्टर्ड’ उड़ान से दिल्ली रवाना हुए।

शिअद ने एक ट्वीट में कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, "यह कहने के बाद कि वे आम आदमी के साथ खड़े हैं, कांग्रेस नेता चंडीगढ़ से दिल्ली तक सिर्फ 250 किलोमीटर दूरी तक की यात्रा के लिए निजी विमान लेते हैं। क्या कोई सामान्य उड़ान या कार नहीं हैं जिनका इस्तेमाल किया जा सके? ... या यह दिखावा गांधी परिवार की दिल्ली दरबार संस्कृति के प्रचार के उद्देश्य से है?"

आप विधायक और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "सिर्फ कहने से कोई आम आदमी नहीं हो जाता, उसके कार्य ही उसके व्यक्तित्व की सच्चाई को सामले लाते हैं।"

उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि चन्नी, सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा के असली चेहरे, जो एक दिन पहले खुद को गरीब आम आदमी बता रहे थे, बेनकाब हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी "शाही आदतों" को नहीं छोड़ सकी।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव हरीश रावत और अन्य नेताओं से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा करने की उम्मीद है।

इस बीच सिद्धू ने अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की जिसमें वह चन्नी और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ एक ‘चार्टर्ड’ प्लेन के पास दिख रहे हैं। सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘कर्तव्य पालन के क्रम में!!’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा