खेल की खबरें | साबले विश्व चैंपियनशिप के 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में 11वें स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अविनाश साबले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन यहां निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में 11वें स्थान पर रहे।

यूजीन, 19 जुलाई भारत के अविनाश साबले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन यहां निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में 11वें स्थान पर रहे।

इस 27 वर्षीय भारतीय धावक ने आठ मिनट 31.75 सेकेंड का समय लिया जो आठ मिनट 12.48 सेकेंड के उनके सत्र और निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास भी नहीं है। उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

यहां हालांकि विश्व चैंपियनशिप के इतिहास का सबसे धीमा 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल रहा जिसमें तीनों पदक विजेताओं ने अपने सत्र और निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी अधिक समय लिया। धावकों ने पदक को ध्यान में रखते हुए रणनीति के साथ फाइनल में हिस्सा लिया।

सात मिनट 58.28 सेकेंड का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मोरक्को के ओलंपिक चैंपियन सोफियान अल बक्काली ने आठ मिनट 25.13 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इथोपिया के लामेच गिरमा (सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सात मिनट 58.68 सेकेंड) ने आठ मिनट 26.01 सेकेंड के समय से दूसरा स्थान हासिल किया।

कीनिया के गत चैंपियन कोनसेसलस किप्रुतो (सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ मिनट 8.76 सेकेंड) ने आठ मिनट 27.92 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। किप्रुतो ने पिछली चैंपियनशिप में आठ मिनट 1.35 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता था।

साबले ने आठ मिनट 18.75 सेकेंड के समय के साथ हीट नंबर तीन में तीसरे और कुल सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

दोहा में 2019 में हुई पिछली विश्व चैंपियनशिप में वह उस समय के राष्ट्रीय रिकॉर्ड आठ मिनट 27.37 सेकेंड के समय से 13वें स्थान पर रहे थे।

महाराष्ट्र के बीड जिले के गांव में रहने वाले भारतीय सेना से जुड़े साबले एक किमी की दूरी तय करने के बाद दो मिनट 59.46 सेकेंड के समय से 14वें स्थान पर चल रहे थे। वह दो किमी की दूरी तय करने तक भी इसी स्थान पर थे। अंतिम लैप में वह 12वें स्थान तक पहुंचने में सफल रहे जबकि अंतिम 100 मीटर में 11वें स्थान पर पहुंच गए और इसी स्थान पर स्पर्धा खत्म की।

एथलेटिक्स से जुड़ने से पहले सियाचिन में तैनात रहे साबले ने हाल के समय में कई बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले महीने रबात में प्रतिष्ठित डाइमंड लीग में पांचवें स्थान पर रहने के दौरान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट