देश की खबरें | ‘थुला मसाम’ पूजा के लिए 16 अक्टूबर को खुलेगा सबरीमला अयप्पा मंदिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सबरीमला भगवान अयप्पा का मंदिर ‘थुला मसाम’ पूजा के लिए 16 अक्टूबर की शाम पांच बजे खुलेगा और अगले दिन इसके भावी ‘मेलशांति’ (मुख्य पुजारी) का चयन करने के लिए ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने दी।

तिरूवनंतपुरम, 14 अक्टूबर सबरीमला भगवान अयप्पा का मंदिर ‘थुला मसाम’ पूजा के लिए 16 अक्टूबर की शाम पांच बजे खुलेगा और अगले दिन इसके भावी ‘मेलशांति’ (मुख्य पुजारी) का चयन करने के लिए ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने दी।

बोर्ड की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, मंदिर खोला जाएगा और थांतरी कंडारारू महेश मोहनारू की मौजूदगी में वर्तमान मेलशांति वी. के. जयराज पोट्टी दीये जलाएंगे।

इसमें बताया गया कि इसके बाद उपदेवता मंदिर खोला जाएगा और वहां भी दीये जलाए जाएंगे। मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते की 18वीं सीढ़ी पर आग भी जलाई जाएगी।

बयान में बताया गया कि मंदिर खोले जाने के दिन कोई अन्य पूजा नहीं होगी।

बोर्ड ने बताया कि ‘उषापूजा’ खत्म होने के बाद 17 अक्टूबर को सबरीमला और मलिकाप्पुरम मंदिरों के मेलशांतियों के चयन के लिए ड्रॉ किया जाएगा।

पंडालम पैलेस के 10 वर्ष से अधिक उम्र के दो लड़के ड्रॉ निकालेंगे।

बयान में बताया गया कि दोनों मेलशांति अगले एक वर्ष तक इस पद पर रहेंगे।

बोर्ड ने कहा कि श्रद्धालुओं को 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सबरीमला में प्रवेश की इजाजत होगी और पहले से डिजिटल बुकिंग के माध्यम से ही प्रवेश की इजाजत दी जाएगी।

बयान के मुताबिक, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक है कि उन्होंने कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले ली हो या उनके पास आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त